बंगाल में रामनवमी समारोह के दौरान भाजपा ने भड़काई हिंसा

Mamta Banerjee's statement regarding


violence on Ramnavmi : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर रामनवमी समारोहों के दौरान राज्य में हिंसा भड़काने का शुक्रवार को आरोप लगाया। बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए खून-खराबा और हिंसा में यकीन रखती है

लोकसभा चुनाव देश की आजादी की दूसरी लड़ाई से कम नहीं : अल्पसंख्यक बहुल मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश की आजादी की दूसरी लड़ाई से कम नहीं है क्योंकि केंद्र की सत्ता में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए भाजपा के बने रहने से संविधान और लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा।

रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव : उन्होंने दावा किया कि

मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी पर हुई हिंसा की साजिश पहले से रची गई थी। उन्होंने भाजपा पर लोकसभा चुनाव से पहले इसे अंजाम देने का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि बुधवार को मुर्शिदाबाद के शक्तिपुर इलाके में एक शोभायात्रा के निकट हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई थी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *