ऋषिकेश को बैंकॉक और गोवा बना रखा है...", विदेशियों के इन हरकतों पर भड़के लोग -

ऋषिकेश एक धार्मिक स्थल है, लोग यहां अपने धार्मिक भावनाओं के साथ मां गंगा का आर्शीवाद लेने आते हैं। यहां लोग धार्मिक अनुष्ठान के लिए भी आते है। लेकिन पिछले कुछ सालों से ऋषिकेश एक टूरिस्ट प्लेस के तौर पर देश ही नहीं, पूरी दुनिया में छा गया है। लोग अब यहां नशा और एडवेंचर करने के लिए इकट्ठा होते हैं। जिसे वहां का माहौल प्रभावित हो रहा है। इसी विषय को लेकर एक सोशल मीडिया यूजर ने कुछ वीडियो और तस्वीरों को शेयर करते हुए, इस स्थिति पर चिंता जताई है। 

ऋषिकेश में ये क्या हो रहा है?

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ विदेशी लोग कम कपड़ों में अश्लील तरीके से गंगा नदी में नहाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में विदेशी महिलाएं बिकिनी पहनी हुई हैं और लड़के शॉर्ट्स पहने हुए हैं। सभी गंगा किनारे मौज मस्ती और स्नान करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देख तमाम लोग अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है- “पवित्र गंगा को गोवा बीच में बदलने के लिए धन्यवाद पुष्कर सिंह धामी। ऐसी चीजें अब ऋषिकेश में हो रही हैं और जल्द ही यह मिनी बैंकॉक बन जाएगा।”

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *